नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और जगत प्रकाश नड्डा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला स्वास्थ्यकर्मियों की सराहना की है। ईरानी ने उन्हें सलाम करते हुए कहा कि उनके योगदान ने कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की जंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
महिला एवं बाल विकास मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘नो ‘हीरो’ विदआउट ‘हर’ (नारी बिना के बिना कोई नायक नहीं हो सकता)।’’
There is No HERO Without HER!
The spread of COVID-19 brought to the fore selfless and determined role of #NariShakti during the crisis.
This Women’s Day, we salute our 6 million+ women health workforce for their unequivocal contribution in India’s fight against Corona. @WHO pic.twitter.com/OESgpjhgSZ
— Smriti Z Irani (@smritiirani) March 8, 2021
इसी के साथ ही केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी माताओं,बहनों को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया है।
यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता:।
यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफला: क्रिया:।।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी माताओं,बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी नारी शक्ति ने हर क्षेत्र में अपनी अद्भुत प्रतिभा व परिश्रम से पूरे देश को गौरवान्वित किया है।#NariShakti
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) March 8, 2021
