इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एंट्री की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने पहले पोस्ट में आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ की झलक शेयर की है। रील में वो आत्मकथा को पहली बार पलट कर दिखा रही हैं। इस दौरान प्रियंका गांधी को किताब दिखाते हुए हुए कहती हैं कई तस्वीरें हैं प्रियंका। इसमें राजीव गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी दिख रहे हैं। रील में मिठाईयां खिलाते दिख रही हैं।

सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ”नमस्ते सभी को, आप सभी के साथ इस पल को साझा करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। पेश है ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) का फर्स्ट लुक। यह प्यार, कर्तव्य, नुकसान और अपनापन खोजने की कहानी है। मुझे इसे आप सभी के साथ साझा करने का बेसब्री से इंतजार है।”

किताब को लेकर हो चुका है विवाद

कांग्रेस नेता ने अपने पोस्ट में बेटे राहुल गांधी, बेटी प्रियंका गांधी और किताब के पब्लिशर हार्परकॉलिन्स इंडिया को टैग किया है। वो इंस्टा पर कांग्रेस, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को फॉलो कर रही हैं।

उनकी किताब को लेकर तब विवाद गहरा गया था जब पेंगुइन इंडिया ने इसे छापने से इनकार कर दिया। पब्लिशर ने किताब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस से जुड़े कुछ अंश हटाने के लिए कहा। सोनिया गांधी ने इससे इनकार कर दिया।

करीब 79 साल की सोनिया गांधी इससे पहले तक फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स जैसे किसी भी बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं थीं। अब उन्होंने इंस्ट्राग्राम से इसकी शुरुआत की है।

किताब 10 नवंबर 2026 को रिलीज होगी। इस किताब में उनके इटली में बीते बचपन, राजीव गांधी से मुलाकात, शादी, से लेकर भारतीय राजनीति में प्रवेश का जिक्र किया गया है।

First Published on: October 22, 2026 12:21 PM
Exit mobile version