प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की

नागरिक न्यूज नागरिक न्यूज
देश Updated On :

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में जमकर बवाल हुआ। सीजेपी ने जंतर-मंतर के बाद संसद की तरफ मार्च किया और इसी के बाद बवाल शुरू हो गया। प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर से लेकर कनॉटप्लेस तक कई जगहों पर बवाल किया। इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने बवाल करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने तोड़फोड़, सुरक्षाकर्मियों पर हमला करने समेत कई मामलों को लेकर एक्शन किया है।

दिल्ली पुलिस ने पार्लियामेंट थाने में हिंसा को लेकर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस पर हमला, सरकारी संपत्तियों को नुकसान और तोड़फोड़ समेत अलग-अलग धराओं में एफआईआर दर्ज हुई है। अहम बात यह भी है कि इस प्रदर्शन के दौरान 118 पुलिसकर्मी घायल हुए। वहीं 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। इसके साथ ही कई घायल भी हुए।

अभिजीत दीपके ने मंगलवार (21 जुलाई) को एक्स पर एक पोस्ट शेयर की। दीपके ने लिखा, पुरुष पुलिसकर्मियों ने लड़कियों को पीटा, मैं अपने समर्थकों से माफी मांगता हूं। हम प्रदर्शन को और बेहतर कर सकते थे। मैं आपको दिल्ली पुलिस के अमानवीय व्यवहार से बेहतर तरीके से सुरक्षित रख सकता था। सरकार सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान को बचाने के लिए कई युवाओं का खून बहा रही है।

सीजेपी के प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से सोमवार को मुलाकात की। सौरभ ने सीजेपी की तरफ से अपनी मांगों को सामने रखा। सीजेपी लगातार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। नड्डा ने मुलाकात के दौरान उन्हें आगे बातजीत जारी रखने का आश्वासन दिया। हालांकि सीजेपी ने इसके बाद भी प्रदर्शन को जारी रखने की बात कही। वहीं सोनम वांगचुक ने भी भूख हड़ताल खत्म करने की बात कही थी, लेकिन अब वे भी इसे जारी रखेंगे।



Related