कश्मीर में आतंकवादियों ने भाजपा कार्यकर्ता को गोली मारकर घायल किया

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह आतंकवादियों ने अब्दुल हामिद नजर को गोली मारी। वह मध्य कश्मीर के बडगाम के मोहिंदपुरा इलाके का रहने वाला है।उन्होंने बताया कि नजर भाजपा का कार्यकर्ता है।

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में रविवार को आतंकवादियों ने भाजपा के एक कार्यकर्ता को गोली मारकर घायल कर दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह आतंकवादियों ने अब्दुल हामिद नजर को गोली मारी। वह मध्य कश्मीर के बडगाम के मोहिंदपुरा इलाके का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि नजर भाजपा का कार्यकर्ता है।

अधिकारी ने बताया कि नजर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और उसकी स्थिति के बारे में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।

First Published on: August 9, 2020 5:00 PM
Exit mobile version