इन लोगों को नहीं मिलेगा सस्ता LPG सिलेंडर, कट जाएंगे हजारों कनेक्शन

अगर आप गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ उठा रहे हैं तो आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि केंद्र सरकार ने एलपीजी सब्सिडी के नियमों में काफी सख्ती कर दी है। ऐसे में कई सारे लोगों को सब्सिडी मिलनी बंद हो जाएगी और साथ ही फर्जी, निष्क्रिय कनेक्शनों हमेशा के लिए कट जाएंगे। यहां से आप इस नए नियम के बारे में विस्तार से जानें।

केंद्र सरकार ने नए नियम अनुसार, अगर आपकी आय 10 लाख या उससे ज्यादा है तो आपको उच्च आय वर्ग का माना जाएगा और आपको गैस सिलेंडर पर सब्सिडी भी नहीं मिलेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब राजस्थान का आकड़ा निकाला गया तो वहां 40000 से ज्यादा उपभोक्ता उच्च आय वर्ग में आते हैं फिर भी सब्सिडी का लाभ ले रहे हैं। सरकार का निशाना वो लोग भी हैं जिनके पास फर्जी और निष्क्रिय कनेक्शन है। यानी कई सारे घरों में मृत व्यक्ति के नाम का खाता भी चल रहा है। ऐसे में नियम के अनुसार, किसी मृत व्यक्ति के नाम पर अभी भी गैस ली जा रही है, तो परिवार को 30 दिनों के भीतर वह कनेक्शन किसी पात्र सदस्य के नाम ट्रांसफर करवाना होगा।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों के लिए नियम अलग हैं। इन परिवारों को सरकार की ओर से विशेष राहत दी जाती है और उन पर 10 लाख की आय सीमा का नियम लागू नहीं होता, क्योंकि वे पहले से ही गरीबी रेखा के नीचे (BPL) आते हैं।

देशभर में सभी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर पर मैसेज आ रहे हैं। अगर आपके नंबर पर भी मैसेज आ रहे हैं तो आपके पास बस 7 दिन का समय है। आप टोल-फ्री नंबर 1800-2333-555 पर कॉल कर सकते हैं या कंपनी के आधिकारिक पोर्टल पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

गैस सब्सिडी न मिलने की स्थिति में सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपके गैस कनेक्शन के साथ आपका बैंक खाता और आधार कार्ड लिंक हो यानी सबसे पहले अपना ‘KYC’ स्टेटस चेक करें। अगर आपकी आय 10 लाख से कम है और फिर भी आपके खाते में सब्सिडी नहीं आ रही है, तो इसके कई तकनीकी कारण हो सकते हैं। इसके लिए आप आधिकारिक MyLPG Portal पर लॉग इन करके या अपनी गैस एजेंसी से संपर्क करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

First Published on: May 18, 2026 10:01 AM
Exit mobile version