आज साल का दूसरा चंद्रग्रहण लगेगा, गर्भवती महिलाएं रखें ध्यान

5 जून यानी आज रात इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने वाला है। ये एक उपछाया ग्रहण होगा जो रात में 11.15 बजे से शुरू होगा और 6 जून को तड़के 2.34 बजे खत्म होगा।

नई दिल्ली। 5 जून यानी आज रात इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने वाला है। ये एक उपछाया ग्रहण होगा जो रात में 11.15 बजे से शुरू होगा और 6 जून को तड़के 2.34 बजे खत्म होगा।

इस साल कब-कब लगा चंद्र ग्रहण

साल का पहले पहला चंद्र ग्रहण 10 जनवरी 2020 को लग चुका है। दूसरा चंद्र ग्रहण 5 जून को यानी आज रात में लगने जा रहा है। यह एक उपछाया ग्रहण होगा जो भारत समेत एशिया, अफ्रीका और यूरोप में नजर आएगा।

इसके 15 दिन बाद यानी 21 जून को तीसरा चंद्र ग्रहण लगेगा। इस ग्रहण की भारत समेत सऊदी, साउथ-ईस्ट और एशिया में भी पूर्ण रूप से नजर आने की संभावना है। इसके बाद तीसरा चंद्र ग्रहण 5 जुलाई को लगेगा लेकिन यह भारत में नजर नहीं आएगा। यह साउथ ईस्ट समेत अफ्रीका और अमेरिका में नजर आ सकता है।

चंद्रग्रहण देखना, सुरक्षित या नहीं?

सूर्य ग्रहण से विपरीत, चंद्र ग्रहण की घटना को नग्न आंखों से देखा जा सकता है। इससे आंखों पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है। वैज्ञानिकों के अनुसार साल 2020 में रात्रि के समय चंद्र ग्रहण को आसानी से देखा जा सकता है क्योंकि रात के समय कोई भी हानिकारक किरणें वातावरण में नहीं होंगी।

ग्रहण को देखने के लिए आंखों पर कोई सुरक्षा जैसे चश्मा पहनने की भी आवश्यकता नहीं होती। हालांकि गर्भवती महिलाओं को सलाह दी जाती है कि चंद्र ग्रहण के दौरान वो घर से बाहर न निकलें।

First Published on: June 5, 2020 8:48 AM
Exit mobile version