
नई दिल्ली। आज ही के दिन 1966 में देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का ताशकंद में निधन हुआ था। शास्त्री जी को उनकी जबर्दस्त कार्यक्षमता, सत्यनिष्ठा, और विनम्र स्वभाव के लिए याद किया जाता है।
लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को मुगलसराय में हुआ था। उनके नाम से जुड़ा ‘शास्त्री’ शब्द का मतलब विद्वान होता है, उनके नाम के साथ ये शब्द शास्त्री नामक स्नातक उपाधि हासिल करने के बाद जुड़ा और फिर जीवन पर्यन्त उनके नाम के साथ जुड़ा रहा।
आजादी की लड़ाई में लिया था हिस्सा
शास्त्री जी महात्मा गांधी और लोकमान्य तिलक से प्रेरित थे। 1920 में, वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हो गए। उन्होंने गांधी जी के असहयोग आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया और इसके लिए उन्हें जेल भी जाना पड़ा।
1930 में, उन्होंने गांधी जी के नमक सत्याग्रह में भाग लिया और दो साल से अधिक समय तक जेल में रहे। 1942 में महात्मा गांधी के भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने के बाद उन्हें 1946 तक जेल में रहना पड़ा। आजादी की लड़ाई के लिए शास्त्री जी नौ साल जेल में रहे।
देश और दुनिया में 11 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं :
2015: कोलिंदा ग्रबर किटरोविक को क्रोएशिया की पहली महिला प्रधानमंत्री चुनी गईं।
2009 : 66वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में स्लमडॉग मिलेनियर को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला।
1998 : अल्जीरिया की सरकार ने दो गांवों पर हुए हमलों के लिए इस्लामी चरमपंथियों को जिम्मेदार ठहराया। इन हमलों में 100 लोगों की हत्या कर दी गई थी।
1972 : बांग्लादेश को पूर्वी जर्मनी ने मान्यता प्रदान की।
1962: 11 जनवरी 1962 को पेरू के उत्तर-पश्चिम हिस्से में बर्फीले तूफान आने और चट्टान खिसकने से कम से कम 2 हजार लोगों की मौत हो गई थी।
1954 : बाल मजदूरी के खिलाफ आवाज उठाने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी का जन्म।
1942 : द्वितीय विश्वयुद्ध में जापान ने कुआलालंपुर पर कब्जा किया।
1922 : डायबिटीज के मरीज को पहली इंसुलिन दी गई।
1569 : इंग्लैंड में पहली लॉटरी की शुरुआत हुई।