WEATHER UPDATE: दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदा-बांदी के साथ आमतौर पर छाए रहेंगे बादल


दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह बादल छाए रहने और हवा चलने के साथ ही मौसम सुहावना रहा। हालांकि, शहर में इस महीने का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है…


नागरिक न्यूज नागरिक न्यूज
देश Updated On :

नई दिल्ली। दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह बादल छाए रहने और हवा चलने के साथ ही मौसम सुहावना रहा। हालांकि, शहर में इस महीने का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों के अनुसार, शहर में दिन में धूल भरी आंधी चलने के साथ ही बादल छाने और हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ बृहस्पतिवार को दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदा-बांदी के साथ आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। पूरे क्षेत्र में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। दिन भर मौसम सुहावना रहेगा और अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना भी है।’’

मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान के 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बुधवार को, अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 34 प्रतिशत था।