योगी आदित्यनाथ, मायावती ने दिलीप कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

आदित्यनाथ ने बुधवार को ट्वीट कर कहा ‘ भारतीय सिनेमा जगत के पुरोधा, अभिनय सम्राट, असंख्य कलाकारों के प्रेरणास्रोत श्री दिलीप कुमार जी का निधन फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!’

राज्यपाल ने ट्वीट किया, ‘‘महान अभिनेता दिलीप कुमार के निधन का समाचार दुःखद है। उन्होंने फ़िल्म जगत पर अमिट पहचान छोड़ी है और हिंदी फिल्म जगत में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।’’

First Published on: July 7, 2021 11:30 AM
Exit mobile version