मैथिली में साहित्य अकादेमी युवा पुरस्कार 2023 की घोषणा


मैथिली भाषा के लिए कवयित्री संस्कृति मिश्र की कृति कहबाक अछि हमरा (कविता-संग्रह) को साहित्य अकादेमी युवा पुरस्कार 2023 देने की घोषणा की है।


नागरिक न्यूज नागरिक न्यूज
साहित्य Updated On :

नई दिल्ली। साहित्य अकादेमी के अध्यक्ष माधव कौशिक ने आज मैथिली भाषा के लिए कवयित्री संस्कृति मिश्र की कृति कहबाक अछि हमरा (कविता-संग्रह) को साहित्य अकादेमी युवा पुरस्कार 2023 देने की घोषणा की है। पुरस्कार का चयन निर्धारित नियमों और प्रक्रिया के अनुसार त्रिसदस्यीय चयन समिति आशा मिश्र, शिव कुमार झा एवं ताराकांत झा द्वारा की गई सिफ़ारिशों के आधार पर बहुमत से किया गया है।

ज्ञात हो कि साहित्य अकादेमी युवा पुरस्कार किसी लेखक, जिसकी उम्र पुरस्कार-वर्ष में 1 जनवरी को 35 वर्ष से कम हो, की पुस्तक पर दिया जाता है। पुरस्कार विजेता को पुरस्कार-स्वरूप एक उत्कीर्ण ताम्र फलक तथा रु. 50000/- की राशि का चेक आगामी किसी तिथि में एक विशेष कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा। पिछले दिनों घोषित युवा पुरस्कार 2023 में मैथिली भाषा के लिए पुरस्कार घोषित नहीं किया जा सका था।



Related