पुर्तगाल में कोरोना के कुल 25,351 मामलों की पुष्टि की गई है। वहीं 1,647 लोग ठीक हो चुके हैं और 1,007 मौतें हो चुकी हैं। इस बीच पुर्तगाल की सरकार ने कहा कि देश की फुटबाल लीग को 30 मई से फिर से शुरू करने की अनुमति दी जाएगी।
कोरोना वायरस के कारण बीच में ही रोक दी गयी थी फुटबाल लीग :
कोस्टा ने हालांकि कहा कि लीग की बहाली अब भी स्टेडियमों में संक्रमण रोकने के लिये किये गये उपायों पर निर्भर करेगी। चिकित्सा अधिकारी प्रत्येक स्टेडियम की जांच करने के बाद उसे मंजूरी देंगे। मैच दर्शकों के बिना खेले जाएंगे। लीग तालिका में अभी पोर्टो ने बेनफिसा पर एक अंक की बढ़त बना रखी है।
भारत और पुर्तगाल में जल्द लगा दिया गया था लॉकडाउन
भारत के अलावा ऑस्ट्रिया, स्विट्जरलैंड और पुर्तगाल में भी 1000 मामले होते ही फौरन टोटल लॉकडाउन लगा दिया गया था। हालांकि इन देशों की जनसंख्या भारत की 10% भी नहीं थी। समय रहते लॉकडाउन के बाद इन चारों देशों में हालात ठीक हैं, जबकि जिन देशों में लॉकडाउन लगाने में देरी हुई या जिनमें अब तक लॉकडाउन नहीं लगाया गया, वहां हालात काबू से बाहर है।
Related
-
ICC अध्यक्ष जय शाह ने पाकिस्तान और बांग्लादेश पर साधा निशाना?
-
14 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार को लिखी चिट्ठी-‘इमरान खान को जेल में सही इलाज…’
-
पाकिस्तान ने आईसीसी के सामने रखी 3 डिमांड, भारत इसमें एक शर्त पर कभी नहीं मानेगा
-
नोरा फतेही का डांस और बादशाह का जलवा! टी20 वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में लगेगा बॉलीवुड का तड़का
-
T20 वर्ल्ड कप विवाद पर बांग्लादेश के हिंदूू कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी
-
टूटते-टूटते रह गया विराट कोहली का अटूट रिकॉर्ड, सिर्फ 13 रन दूर रह गए अभिषेक शर्मा; पर बना ‘नया रिकॉर्ड’
-
IPL ऑक्शन में अनसोल्ड, टेस्ट में शतक से दिया जवाब, इस दिग्गज खिलाड़ी का दमदार कमबैक
-
धुंध में डूबा लखनऊ! रद्द हुआ भारत-साउथ अफ्रीका मैच, BCCI सवालों के घेरे में
