कराची। पाकिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी मोहम्मद हफीज ने पूर्व कप्तान रमीज राजा पर निशाना साधते हुए कहा कि संन्यास लेने का फैसला करने का हक सिर्फ उनका है। रमीज ने पिछले दिनों इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गयी टीम में हफीज को जगह मिलने के बाद 39 साल के इस सीनियर खिलाड़ी से खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की सलाह दी थी। उन्होंने 29 खिलाड़ियों के पूल में हफीज को जगह देने के लिए मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिसबाह-उल-हक की आलोचना भी की थी।
हफीज ने कहा, ‘‘ यह (रमीज की) राय है, लेकिन मैं कहता हूं कि किसी खिलाड़ी के करियर का फैसला सिर्फ उसकी उम्र के आधार पर नहीं करना चाहिए। अगर वह सुपर फिट है, प्रदर्शन कर रहा है और अपने देश के लिए अच्छा करना चाहता है, तो समस्या क्या है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ रमीज अपनी राय व्यक्त करने के लिए स्वतंत्र है लेकिन क्रिकेट खेलने या संन्यास लेने का मेरा निर्णय किसी की सलाह पर निर्भर नहीं करता है।’’ हफीज ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह इंग्लैंड में टेस्ट मैच खेलने के लिए भी तैयार हैं।
Related
-
14 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार को लिखी चिट्ठी-‘इमरान खान को जेल में सही इलाज…’
-
पाकिस्तान ने आईसीसी के सामने रखी 3 डिमांड, भारत इसमें एक शर्त पर कभी नहीं मानेगा
-
नोरा फतेही का डांस और बादशाह का जलवा! टी20 वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में लगेगा बॉलीवुड का तड़का
-
T20 वर्ल्ड कप विवाद पर बांग्लादेश के हिंदूू कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी
-
टूटते-टूटते रह गया विराट कोहली का अटूट रिकॉर्ड, सिर्फ 13 रन दूर रह गए अभिषेक शर्मा; पर बना ‘नया रिकॉर्ड’
-
IPL ऑक्शन में अनसोल्ड, टेस्ट में शतक से दिया जवाब, इस दिग्गज खिलाड़ी का दमदार कमबैक
-
धुंध में डूबा लखनऊ! रद्द हुआ भारत-साउथ अफ्रीका मैच, BCCI सवालों के घेरे में
-
IND-A vs SA-A: इंडिया-ए की रोमांचक जीत, ऋतुराज गायकवाड़ का शतक, नीतीश रेड्डी ने निभाई बेजोड़ फिनिशर की भूमिका
