IND VS AUS: आस्ट्रेलिया ने भारत को 8 विकेट से हराया

आस्ट्रेलिया ने भारत को पहले दिन रात्रि टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन ही आठ विकेट से हराकर चार मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनायी।

एडीलेड । आस्ट्रेलिया ने भारत को पहले दिन रात्रि टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन ही आठ विकेट से हराकर चार मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनायी।

भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में 36 रन पर आउट हो गयी। इस तरह से आस्ट्रेलिया को 90 रन का लक्ष्य मिला। उसने दो विकेट पर 93 रन बनाकर जीत दर्ज की।

आस्ट्रेलिया ने भारत के 244 रन के जवाब में अपनी पहली पारी में 191 रन बनाये थे।भारतीय टीम दूसरी पारी में 53 रनों की बढ़त के साथ उतरी थी लेकिन उसके बल्लेबाजों ने तीसरे दिन बेहद निराश किया और मेहमान टीम दूसरी पारी में महज 36 रन ही बना पाई.

वहीं बर्न्स ने छक्का लगाकर टीम इंडिया को पहले टेस्ट में मात दी है। एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई ने टीम इंडिया को 8 विकेट से  करारी शिकस्त दी है।  बर्न्स 51 रन बनाकर नाबाद रहे और उन्हें ऑस्ट्रेलिया को बेहद आसानी से जीत दिला दी।  भारतीय टीम के लिए यह हालिया समय की सबसे करारी हार है।

First Published on: December 19, 2020 2:43 PM
Exit mobile version