रोम। क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पेनल्टी लेने का मौका तक नहीं मिला क्योंकि नैपोली ने इससे पहले पेनल्टी शूटआउट में युवेंटस को 4-2 से हराकर छठी बार इटालियन कप फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर दिया था। बुधवार को स्टेडियो ओलंपिका स्टेडियम में दर्शकों के बिना खेले गये इस मैच में रोनाल्डो की बारी आने से पहले ही आर्काडीज मिलिक ने नैपोली की तरफ से निर्णायक गोल दाग दिया था। इससे पहले निर्धारित समय में मैच गोलरहित बराबर रहा था।
युवेंटस के कोच मॉरिजियो सारी ने कहा कि रोनाल्डो कोरोना वायरस के कारण तीन महीने तक फुटबाल से बाहर रहने के बाद अपनी चिर परिचित तेजी को हासिल करने के लिये संघर्ष करते हुए दिखे। उन्होंने कहा, जब आप मैच नहीं खेल रहे होते हैं तो यह आम बात है। लगभग तीन महीने के लॉकडाउन के बाद इटली में पिछले सप्ताह दूसरे चरण के सेमीफाइनल के साथ फुटबाल की वापसी हुई। पूर्व कार्यक्रम के अनुसार यह फाइनल 13 मई को खेला जाना था। सेरी ए भी शनिवार से शुरू हो जाएगी। इस जीत से नैपोली को यूरोपा लीग ग्रुप चरण में सीधा प्रवेश भी मिल गया है।
Related
-
14 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार को लिखी चिट्ठी-‘इमरान खान को जेल में सही इलाज…’
-
पाकिस्तान ने आईसीसी के सामने रखी 3 डिमांड, भारत इसमें एक शर्त पर कभी नहीं मानेगा
-
नोरा फतेही का डांस और बादशाह का जलवा! टी20 वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में लगेगा बॉलीवुड का तड़का
-
T20 वर्ल्ड कप विवाद पर बांग्लादेश के हिंदूू कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी
-
टूटते-टूटते रह गया विराट कोहली का अटूट रिकॉर्ड, सिर्फ 13 रन दूर रह गए अभिषेक शर्मा; पर बना ‘नया रिकॉर्ड’
-
IPL ऑक्शन में अनसोल्ड, टेस्ट में शतक से दिया जवाब, इस दिग्गज खिलाड़ी का दमदार कमबैक
-
धुंध में डूबा लखनऊ! रद्द हुआ भारत-साउथ अफ्रीका मैच, BCCI सवालों के घेरे में
-
IND-A vs SA-A: इंडिया-ए की रोमांचक जीत, ऋतुराज गायकवाड़ का शतक, नीतीश रेड्डी ने निभाई बेजोड़ फिनिशर की भूमिका
