वार्नर ने पिछले एक साल से ज्यादा समय में छोटे प्रारूप में कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है लेकिन फिंच ने पारी का आगाज करने वाले अपने साथी का समर्थन किया।
तोमर ने सोमवार को क्वालीफिकेशन में 1185 का स्कोर बनाकर जूनियर विश्व रिकार्ड की बराबरी की थी। इस युवा खिलाड़ी ने इसके बाद फाइनल में 463.4 अंक बनाकर जूनियर विश्व रिकार्ड बनाया।
भारतीय निशानेबाजों ने यहां आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप में महिला स्कीट टीम स्पर्धा में स्वर्ण जबकि पुरुष टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
भारत के सितारा तीरंदाज अतनु दास और दीपिका कुमारी कांस्य पदक के मुकाबले हार गए।
भारतीय टीम पहली बार गुलाबी गेंद से खेल रही है लिहाजा खिलाड़ियों को तनिक भी आभास नहीं है कि चमकदार गुलाबी गेंद का क्या असर होगा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले में जब राजस्थान रॉयल्स से खेलेंगे तो उनका इरादा जीत की लय को कायम रखने का होगा।
यूएई में आईपीएल की बहाली के बाद से मुंबई तीनों मैच हारकर सातवें स्थान पर खिसक गई है । उसके 10 मैचों में आठ अंक हैं।
भारत की महिला और मिश्रित युगल कंपाउंड तीरंदाजी टीम को कोलंबिया के खिलाफ एकतरफा मुकाबलों में शिकस्त के साथ यहां विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
भारतीय तीरंदाज अंकिता भकत, अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा वेन्नाम ने विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप के व्यक्तिगत वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाकर पदक की उम्मीद बनाये रखी है।
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान इयोन मोर्गन और उनके साथियों पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिये जुर्माना किया गया है।
कोविड-19 के कारण मई में स्थगित कर दिये आईपीएल के फिर से बहाल होने पर 26 वर्षीय अय्यर ने वापसी की लेकिन दिल्ली ने पंत को ही कप्तान बनाये रखा।
पंजाब किंग्स के मुख्य कोच अनिल कुंबले ने स्वीकार किया कि उनकी टीम का करीबी अंतर से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच गंवाना एक चलन बन गया है।
अनिल कुंबले और अपनी कलात्मक बल्लेबाजी के लिये मशहूर वीवीएस लक्ष्मण भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनने की दौड़ में शामिल हो सकते हैं।
गेंदबाज चहल उन खिलाड़ियों में से होंगे जो भारतीय टीम में जगह वापिस पाने की कोशिश करेंगे।
भारत में वॉलीबॉल को बढ़ावा देने की कवायद के तहत जल्द ही देश में छह टीमों का फ्रेंचाइजी आधारित टूर्नामेंट प्रीमियर वॉलीबॉल लीग शुरू किया जाएगा।
पुरूष हॉकी टीम ने तोक्यो में शानदार प्रदर्शन करते हुए जर्मनी को 5 . 4 से हराकर कांस्य पदक जीता जो 41 साल बाद ओलंपिक में उसका पहला पदक था ।
भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह खेल में उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए 10 साल का प्रतिष्ठित दुबई गोल्डन वीजा हासिल करने वाले दुनिया के पहले पेशेवर गोल्फर बने।
बीसीसीआई यूएई में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे चरण के 31 मैचों के दौरान 30,000 से अधिक आरटी-पीसीआर परीक्षण करवाएगा।
गृहमंत्री अमित शाह ने तोक्यो ओलंपिक में रजत पदक विजेता मीराबाई चानू को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
पिछली चैम्पियन नाओमी ओसाका अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में कनाडा की 18 वर्ष की लीला फर्नांडिज से हार गई।
तोक्यो खेलों में पी4 मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच 1 स्पर्धा में शीर्ष दोनों स्थान भारत के नाम रहे ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तोक्यो पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय निशानेबाज अवनि लेखरा को बधाई दी।
भारतीय खिलाड़ी प्रवीण कुमार ने तोक्यो पैरालंपिक में पुरूषों की ऊंची कूद टी64 स्पर्धा में रजत पदक जीता।
दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुरुष अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल का रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफल रहे।
भारतीय मुक्केबाजों ने दुबई में आयोजित एशियाई युवा चैंपियनशिप में अपना दबदबा रखते हुए छह स्वर्ण, नौ रजत और पांच कांस्य पदक जीते।