पाक क्रिकेटरों को भारत में टी विश्व कप के लिये मिलेगा वीजा

पाकिस्तान के क्रिकेटरों को भारत में अक्टूबर में होने वाले टी20 विश्व कप के लिये वीजा मिलेगा । भारतीय क्रिकेट बोर्ड की शीर्ष परिषद को बोर्ड सचिव जय शाह ने सरकार से आश्वासन मिलने के बाद यह जानकारी दी।

Pakistan's captain Sarfaraz Ahmed (2L) leads his team off of the pitch after winning the 2019 Cricket World Cup group stage match between England and Pakistan at Trent Bridge in Nottingham, central England, on June 3, 2019. - Pakistan won the match by 14 runs. (Photo by Lindsey PARNABY / AFP) / RESTRICTED TO EDITORIAL USE

नई दिल्ली। पाकिस्तान के क्रिकेटरों को भारत में अक्टूबर में होने वाले टी20 विश्व कप के लिये वीजा मिलेगा । भारतीय क्रिकेट बोर्ड की शीर्ष परिषद को बोर्ड सचिव जय शाह ने सरकार से आश्वासन मिलने के बाद यह जानकारी दी।

शाह ने शुक्रवार को हुई बैठक में वीडियो कांफ्रेंस में यह जानकारी दी । यह भी बताया गया कि टी20 विश्व कप नौ स्थानों पर होगा और फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जायेगा।

अन्य स्थानों में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरू, हैदराबाद, धर्मशाला और लखनऊ शामिल हैं ।

परिषद के एक सदस्य ने बताया ,‘‘ पाकिस्तान क्रिकेट टीम के वीजा के मसला हल हो चुका है । अभी हालांकि यह स्पष्ट नहीं हैकि प्रशंसकों को आने की अनुमति दी जायेगी या नही ।यह समय रहते तय होगा। ’’

भारत और पाकिस्तान ने राजनयिक संबंधों में तनाव के कारण एक दशक से आपस में क्रिकेट नहीं खेला है।

First Published on: April 17, 2021 12:03 PM
Exit mobile version