TOKYO OLYMPIC : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन को 3-0 दी मात

भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मैच में करारी शिकस्त के बाद जोरदार वापसी की।

तोक्यो । भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मैच में करारी शिकस्त के बाद जोरदार वापसी करते हुए, तोक्यो ओलंपिक की पुरुष हॉकी स्पर्धा के पूल A में अपने तीसरे मैच में स्पेन को 3-0 से हराया।

भारत की ओर से रूपिंदर पाल सिंह (15वें और 51वें मिनट) ने दो जबकि सिमरनजीत सिंह (14वें मिनट) ने एक गोल दागा। जिस बात की जानकारी भारतीय खेल विभाग की ओर से शेयर की गई है।

First Published on: July 27, 2021 10:33 AM
Exit mobile version