TOKYO PARALYMPICS : पीएम मोदी ने अवनि लेखरा को कांस्य जीतने पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तोक्यो पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय निशानेबाज अवनि लेखरा को बधाई दी।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तोक्यो पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय निशानेबाज अवनि लेखरा को बधाई दी। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि उनके शानदार प्रदर्शन से उन्हें बहुत खुशी हुई।

लेखरा ने पैरालंपिक में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पॉजिशन एसएच1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘तोक्यो पैरालंपिक में भारत के लिए गौरव का एक और क्षण। अवनि लेखरा के शानदार प्रदर्शन से बेहद उत्साहित हूं। देश के लिए कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाइयां। भविष्य के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं।’’

First Published on: September 3, 2021 1:29 PM
Exit mobile version