भाजपा का आरोप, DJB में हुआ 26 हजार करोड़ का घोटाला

नई दिल्ली। भाजपा ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार के तहत दिल्ली जल बोर्ड में 26 हजार करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने संवाददाता सम्मेलन में कुछ दस्तावेज दिखाते हुए इसे अब तक का ‘सबसे बड़ा’ घोटाला होने का दावा किया और मांग की कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ें।

गुप्ता ने कहा, दिल्ली सरकार ने पिछले पांच साल में दिल्ली जल बोर्ड को 41 हजार करोड़ रुपये का लोन दिया है जिसमें से 26 हजार करोड़ रुपए का कोई हिसाब नहीं है। कैग की एक रिपोर्ट समेत कुछ दस्तावेज मीडिया को दिखाते हुए आरोप लगाया कि ना तो मुख्यमंत्री केजरीवाल और ना ही दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष सत्येंद्र जैन या उपाध्यक्ष राघव चड्ढा इस पैसे का हिसाब देने को तैयार हैं।

First Published on: January 22, 2021 12:10 PM
Exit mobile version