भाजपा का चक्का जाम, शराब के जाम में सड़कों पर फंस गई दिल्ली

विरोध प्रदर्शन के चलते सड़कों पर भारी जाम लग चुका है। जिसके चलते आम लोगों को भारी परेशानियोंं का सामना करना पड़ रहा है।

नई दिल्ली। भाजपा आबकारी नीति के विरोध में प्रदर्शन कर रही है। जहां दिल्ली में इस प्रदर्शन के चलते सड़कों पर भारी जाम लग चुका है। जिसके चलते आम लोगों को भारी परेशानियोंं का सामना करना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि नई आबकारी नीति लागू होने के बाद दिल्ली में करीब 850 निजी शराब बिक्री केंद्र संचालित होंगे जहां से लोग अपनी पसंद की शराब खरीदने लगे थे। जिस नीति का भाजपा शुरु से ही विरोध कर रही थी।

फिलहाल इस प्रदर्शन की आग अब बढ़ती जा रही है, खबरों के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने कई बसों की हवा भी निकाल दी। इसी के साथ ही डीटीसी बसों और कलस्टर बसों की हवा निकालने की भी खबरें आईं। वहीं कई प्रदर्शनकारी बसों की छतों पर चढ़कर झंडा लहराते देखे गए।

भाजपा के अनुसार, जब तक मुख्यमंत्री केजरीवाल इस नई शराब का नीति को वापस नहीं लेते, भाजपा का संघर्ष जारी रहेगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने करोल बाग में चक्का जाम किया, जिससे आने जाने वालों लोगों को भी परेशानी हो रही है। शाहदरा जिले में भी कुछ इसी तरह का हाल बना रहा। दिल्ली के आईटीओ मार्ग पर भी सुबह से चक्का जाम रहा। दफ्तर जाने वाले सैंकड़ों लोग इस विरोध प्रदर्शन के दौरान सड़कों पर गाड़ी बंद कर खड़े रहे।

वहीं सिग्नेचर ब्रिज, उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली में भी इसका असर रहा। भाजपा ने आज पूरी दिल्ली के 15 प्रमुख स्थानों पर चक्का जाम किया। भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अक्षरधाम के पास और सांसद गौतम गंभीर विकास मार्ग स्थित कार बाजार में नेतृत्व किया।

First Published on: January 3, 2022 12:20 PM
Exit mobile version