दिल्ली सरकार ने बेहतर कोविड प्रबंधन को निजी अस्पतालों में तैनात दानिक्स ऑफिसर

नई दिल्ली। बेहतर कोरोना प्रबंधन के लिए दिल्ली सरकार ने शहर में बढ़ती महामारी के मद्देनजर निजी अस्पतालों में नौकरशाहों की तैनाती की है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। दस आईएएस अधिकारी पहले ही दिल्ली सरकार के विभिन्न कोविड अस्पतालों में नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिये गये हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में कहा, करीब 15 दानिक्स अधिकारियों को प्रबंधन एवं सभी कोविड उपायों के अनुपालन के निरीक्षण के लिए दिल्ली भर में अस्पतालों में तैनात किया गया है। कहा कि दानिक्स के 24 परिवीक्षाकालीन अधिकारियों को भी नोडल आईएएस अधिकारियों की सहायता के लिए सरकारी अस्पतालों में तैनात किया गया है।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना के 16,699 नये मामले सामने आये और 112 मरीजों की मौत हेा गयी। यहां संकमण दर 20.22 फीसद तक पहुंच गयी है। कोरोना के मरीजों में वृद्धि की दृष्टि से दिल्ली वित्तीय राजधानी मुम्बई से भी आगे निकल गयी है।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को ट्वीट किया था, बेहतर मरीज प्रबंधन एवं त्वरित निर्णय के लिए 10 आईएएस अधिकारी दिल्ली सरकार के कोविड अस्पतालों में नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं। हर अधिकारी संबंधित अस्पतालों में बैठेंगे एवं शिकायतों का द्रुत निवारण सुनिश्चित किया जाएगा।

First Published on: April 17, 2021 5:58 PM
Exit mobile version