दिल्ली पुलिस ने 250 करोड़ की हेरोइन के साथ पांच लोगों को पकड़ा

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने पांच लोगों की गिरफ्तारी और करीब 250 करोड़ रुपये की 54.2 किलोग्राम हेरोइन जब्त करने के साथ एक अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए पांच लोगों की पहचान अल्ताफ उर्फ मेहराजुद्दीन दर्जी, आबिद हुसैन सुल्तान, हशमत मोहम्मदी, तिफल नाउ खेज और अब्दुल्ला नजीबुल्लाह के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली के बाटला हाउस इलाके में एक ड्रग फैक्ट्री होने का भी दावा किया है। ये दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। बताया जाता है कि ये गिरोह बाहर से नशीला पदार्थ लाकर दिल्ली और आसपास के इलाकों में आपूर्ति करे थे।

First Published on: May 14, 2021 7:02 AM
Exit mobile version