दिल्ली दूसरी बार बनेगा राजा शिव छत्रपति महानाट्य का गवाह

शिवाजी के जन्म से लेकर छत्रपति बनने तक की ऐतिहासिक गौरवगाथा के लिए दिल्ली तैयार है। दिल्ली का लालकिला दूसरी बार राजा शिव छत्रपति महानाट्य का गवाह बनेगा। पहली बार साल 2018 में लालकिला दिल्ली इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना था।

नई दिल्ली। शिवाजी के जन्म से लेकर छत्रपति बनने तक की ऐतिहासिक गौरवगाथा के लिए दिल्ली तैयार है। दिल्ली का लालकिला दूसरी बार राजा शिव छत्रपति महानाट्य का गवाह बनेगा। पहली बार साल 2018 में लालकिला दिल्ली इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना था।

इस बार महानाट्य का मंचन आजादी के अमृतकाल में हो रहा है। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से 2 से 6 नवम्बर 2022 को लाल किला दिल्ली में होने जा रहे राजा शिव छत्रपति महानाट्य के लिए भूमि पूजन 17 अक्टूबर, सोमवार, सुबह 10 बजे होगा।

भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया होंगे। दिल्ली के सभी सांसदगण डा. हर्ष वर्धन, मीनाक्षी लेखी, मनोज तिवारी, प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, रमेश बिधूड़ी, हंस राज हंस, गौतम गंभीर, नेता प्रतिपक्ष दिल्ली विधानसभा रामबीर सिंह बिधूड़ी एवं भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता भी हिस्सा लेंगे।

First Published on: October 15, 2022 11:03 PM
Exit mobile version