FARMER PROTEST: किसान आंदोलन की आशंका के चलते शनिवार को बंद रहेंगे मेट्रो के 3 स्टेशन


केंद्र द्वारा पारित किए गए 3 कृषि कानूनों की वापसी की मांग लेकर किए जा रहे किसान आंदोलन के 7 महीने पूरे होने पर उनके द्वारा विरोध प्रदर्शन करने की आशंका है। इसके चलते दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने शनिवार को येलो लाइन  के 3 मुख्‍य मेट्रो स्‍टेशन  4 घंटे के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है।


शिवांगी गुप्ता शिवांगी गुप्ता
दिल्ली Updated On :

नई दिल्ली। केंद्र द्वारा पारित किए गए 3 कृषि कानूनों की वापसी की मांग लेकर किए जा रहे किसान आंदोलन के 7 महीने पूरे होने पर उनके द्वारा विरोध प्रदर्शन करने की आशंका है। इसके चलते दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने शनिवार को येलो लाइन  के 3 मुख्‍य मेट्रो स्‍टेशन  4 घंटे के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है। किसान आंदोलन को आज 7 महीने पूरे हो जाएंगे।

सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेंगे बंद 

किसान दिल्ली और हरियाणा के बीच सिंघू बॉर्डर के अलावा टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर भी आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन के 7 महीने पूरे होने पर राष्ट्रीय राजधानी में भी शनिवार को विरोध प्रदर्शन हो सकता है इसलिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन और पुलिस ने एहतियात के तौर पर कई सुरक्षा कदम उठाए हैं।

डीएमआरसी ने शुक्रवार रात को ट्वीट किया, ‘दिल्ली पुलिस के सुझाव पर सुरक्षा की दृष्टि से येलो लाइन पर तीन मेट्रो स्टेशन- विश्वविद्यालय, सिविल लाइन्स और विधानसभा, कल (शनिवार) 26.06.2021 को जनता के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगे।’

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी बताया कि विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए डीएमआरसी ने कुछ मेट्रो स्टेशन बंद रखने का निर्णय लिया है।