नई दिल्ली। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के अवसर पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, सांसद मनोज तिवारी एवं रामवीर सिंह बिधूड़ी एवं वरिष्ठ नेताओं द्वारा आज राजधानी के विभिन्न जिलों में भव्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। दक्षिणी दिल्ली, महरौली, मयूर विहार और नवीन शाहदरा जिले के इन यात्राओं में सांसदों, विधायकों, वरिष्ठ भाजपा नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। सभी तिरंगा यात्राओं में युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री रजत चौधरी के साथ सैकड़ों युवा मोर्चा कार्यकर्ता जुड़े।
महरौली जिले में मसूदपुर डेयरी, मसूदपुर गांव स्थित शहीद भगत सिंह पार्क से सुबह तिरंगा यात्रा निकाली गई। सांसद श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, अनेक विधायक, भाजपा के वरिष्ठ नेता जयवीर राणा जिला अध्यक्ष रविन्द्र सोलंकी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
दक्षिण दिल्ली जिले में मोलड़बंद, बदरपुर स्थित सांसद कार्यालय से भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। रामवीर सिंह बिधूड़ी के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष रजत चौधरी, जिला अध्यक्षा माया सिंह बिष्ट विधायक चंदन चौधरी एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
मयूर विहार जिले में जीवन अनमोल अस्पताल, मयूर विहार फेज-1 से निकली तिरंगा यात्रा का नेतृत्व दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने किया। यात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम के साथ जिला अध्यक्ष विजेन्द्र धामा, जिला पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
वहीं नवीन शाहदार जिले के नंद नगरी स्थित नथू कॉलोनी चौक से निकली तिरंगा यात्रा का नेतृत्व सांसदमनोज तिवारी ने किया। इस अवसर पर पूर्व दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा, कार्यालय मंत्री कैलाश जैन, विधायक एवं पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता और जिला अध्यक्ष मास्टर विनोद और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दिल्ली भाजपा नेताओं ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करने और राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर है। इन यात्राओं के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्लीवासियों के बीच देशभक्ति, एकता और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
मयूर विहार जिले की तिरंगा यात्रा में सहभागियों को सम्बोधित करते हुए हर्ष मल्होत्रा ने कहा की मयूर विहार में तिरंगे की छाया में खड़े सभी माताओं, बहनों, युवा साथियों और भाजपा कार्यकर्ताओं को मेरा सादर अभिवादन।
आज जब हम हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे हैं, तो हमें अपने उन वीर शहीदों की याद आती है जिन्होंने इस तिरंगे की आन-बान-शान के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। मल्होत्रा ने कहा “तिरंगा सिर्फ कपड़ा नहीं, 140 करोड़ भारतीयों का स्वाभिमान है।“
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत दुनिया में सिर ऊंचा करके चल रहा है। हर घर तिरंगा अभियान हमें एक सूत्र में बांधता है – जाति, भाषा, क्षेत्र से ऊपर उठकर ष्पहले भारतष् का भाव।
दिल्ली में भी डबल इंजन की सरकार बनने के बाद विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। मयूर विहार की सड़कों से लेकर स्कूल, अस्पताल तक – सबका साथ, सबका विकास का मंत्र साकार हो रहा है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा की तिरंगा हमारे हाथ में, देश का भविष्य हमारे कंधे पर। आइए हम संकल्प लें कि हम भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और परिवारवाद के खिलाफ लड़ेंगे और विकसित भारत बनाएंगे। तिरंगे की शान में, भारत माता की जय के साथ इस यात्रा को सफल बनाएं।
