डीएनडी फ्लाईवे के पास मिला हैंड ग्रेनेड, इलाके में दहशत

शनिवार दोपहर यमुना में नहा रहे कुछ युवकों ने पुलिस को एक बोरी अंदर हैंड ग्रेनेड रखे होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही मयूर विहार थाने की टीम एनएसजी कमांडो के साथ यमुना खादर इलाके में मौके पर पहुंची। किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है।

नई दिल्ली। दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट (डीएनडी) फ्लाईवे के पास एक हैंड ग्रेनेड मिला है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

शनिवार दोपहर यमुना में नहा रहे कुछ युवकों ने पुलिस को एक बोरी अंदर हैंड ग्रेनेड रखे होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही मयूर विहार थाने की टीम एनएसजी कमांडो के साथ यमुना खादर इलाके में मौके पर पहुंची। किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है।

एक जानकार अधिकारी ने कहा, “हमें नहीं पता कि यह कहां से आया था। आसपास के इलाकों में कबाड़ डीलरों की कुछ दुकानें हैं। हम उनसे पूछताछ कर रहे हैं।”

First Published on: June 12, 2022 11:11 AM
Exit mobile version