अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 : मानवता के लिए योग की उपयोगिता

नई दिल्ली।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 को सम्पूर्ण विश्व में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पं राम स्वरूप शर्मा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट( पंजी. ) एवं समत्वं योगधाम संस्था ने संयुक्त रूप से एक ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमे “योग फोर ह्यूमैनिटी” के विषय पर कार्यक्रम हुआ एवं जिसका संचालन डॉ राजीव शर्मा ने किया। जिसमे मुख्य वक्ता डॉ रुचि शर्मा वरिष्ठ होम्योपैथीक चिकित्सक, डाइट,न्यूट्रिशन एंड योग एक्सपर्ट के द्वारा लोगो को मानवता के लिए योग की उपयोगिता एवम योग करने की विधि का विस्तार से वर्णन किया।

इस कार्यक्रम में मुम्बई, बिहार,राजस्थान,उत्तर प्रदेश, दिल्ली,हरियाणा से लोगो ने भाग लिए। यह कार्यक्रम सुबह 7 बजे से 8.00 सुबह तक चला। डॉ संजीव कुमार,डॉ विपिन कुमार का कार्यक्रम की टेकनिकल सपोर्ट प्रदान करने में मुख्य भूमिका निभाई।सभी श्रोताओ ने कार्यक्रम की प्रसंसा की एवम इस प्रकार के आयोजन का पुनः आग्रह किया।

First Published on: June 22, 2022 8:36 PM
Exit mobile version