मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टर का पंखे से लटकता मिला शव

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में 35 वर्षीय डॉक्टर का शव उनके घर की छत से लटकता पाया गया। वह एक निजी अस्पताल में कार्यरत थे। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मालवीय नगर पुलिस थाने को शुक्रवार रात को सूचना मिली।

DCP अतुल कुमार ठाकुर ने कहा कि पुलिस मालवीय नगर में इमारत की दूसरी मंजिल पर पहुंची तो उसने एक व्यक्ति को साड़ी से बनाए गए फंदे से लटकता पाया। कहा कि मृतक की पहचान विवेक राय के रूप में हुई जो पेशे से डॉक्टर थे। राय साकेत के मैक्स अस्पताल में कार्यरत थे और मालवीय नगर में अपनी पत्नी के साथ रहते थे।

पुलिस ने कहा कि कमरे की तलाशी लेने पर एक पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें किसी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाए गए थे। कथित तौर पर राय द्वारा लिखे गए इस पत्र में उन्होंने अपने सभी परिचितों के लिए शुभकामनाएं लिखीं।

First Published on: May 2, 2021 7:36 AM
Exit mobile version