दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता में सुधार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में ठंडी हवा बहने के साथ ही सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं तेज हवाओं की वजह से वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ और यह ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

शहर में अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे था। न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है क्योंकि बर्फीले पश्चिमी हिमालय से मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं।

रविवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई थी लेकिन सोमवार सुबह इसमें सुधार हुआ और यह ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई। सुबह 10 बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता सचूकांक (एक्यूआई) 169 दर्ज किया गया। वहीं रविवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 305 और शनिवार को 356 रहा।

First Published on: December 14, 2020 11:26 AM
Exit mobile version