AAP में शामिल हुईं मिस इंडिया दिल्ली मानसी सहगल

नई दिल्ली। पूर्व मिस इंडिया दिल्ली मानसी सहगल सोमवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं। यहां जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार सहगल आप नेता राघव चड्ढा की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं।

इस दौरान सहगल ने कहा कि वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ईमानदार शासन से प्रेरित हुईं और इसलिए उन्होंने आम आदमी पार्टी को चुना। उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र की समृद्धि के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा दो मुख्य स्तंभ हैं और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पिछले कुछ सालों में इन दो क्षेत्रों में ‘जबरदस्त बदलाव’ हुए हैं।

मानसी सहगल ने 2019 में FBB फेमिना मिस इंडिया दिल्‍ली का खिताब अपने नाम किया था। उन्‍होंने नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्‍नॉलजी से इंजिनियरिंग में डिग्री हासिल की है। वह एक आंत्रप्रेन्‍योर भी हैं जिनके स्‍टार्टअप को सरकारी फंड मिलता है। मानसी ने अंगदान को लेकर कई तरह के अवेयरनेस प्रोग्राम चलाए हैं। वह TedX टॉक्‍स में भी बोल चुकी हैं।

मानसी के पार्टी ज्वाइन करने पर राघव चड्ढा ने कहा, ‘मुझे खुशी है कि आम आदमी पार्टी  और अरविंद केजरीवाल  युवाओं में राजनीति से जुड़ने और लोगों की सेवा करने का विश्वास जगा रहे हैं। आम आदमी पार्टी का परिवार दिनों दिन बढ़ रहा है.’ चड्ढा ने कहा, ‘वह मानसी का आप परिवार में स्वागत करते हैं।

First Published on: March 1, 2021 2:07 PM
Exit mobile version