दिल्ली में कोरोना 10 हजार से अधिक नए केस, सीएम ने दिए लॉकडाउन के संकेत

naagrik news naagrik news
दिल्ली Updated On :

नई दिल्ली। राष्ट्रीय दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10 हजार से अधिक नए मामले आने के बाद से यहां हालत बिगड़ने लगे हैं। दर्ज किए गए जो राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के एक दिन में आए अब तक के सबसे अधिक मामले हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये जानकारी दी।

वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने यह भी कहा कि शहर में महामारी की चौथी लहर ‘‘बहुत खतरनाक’’ है और यह बहुत तेजी से फैल रही है। सीएम ने कहा कि हम लॉकडाउन नहीं लगाना चाहते हैं लेकिन जिस तरह से मामले बढ़ रहे हैं, उस हिसाब से कुछ कड़े कदम उठाए गए हैं। ऐसे में माना जा रहा है यदि केस और बढ़े तो दिल्ली में लॉकडाउन लग सकते हैं।

उन्होंने कहा, पिछले 10-15 दिनों में मामले बहुत तेजी से बढ़े हैं। पिछले 24 घंटे में शहर में 10,732 मामले दर्ज किए गए। दिल्ली में इससे पहले एक दिन में सबसे अधिक 8,593 मामले 11 नवंबर 2020 को सामने आए थे जबकि 19 नवंबर को शहर में कोविड-19 से 131 लोगों की मौत हुई जो अभी तक एक दिन में मरने वाले लोगों की सर्वाधिक संख्या है।

मुख्यमंत्री ने कहा, 10,732 मामले आने से एक दिन पहले पहले दिल्ली में करीब 7,900 और उससे एक दिन पहले 8,500 से अधिक मामले दर्ज किए गए थे। शनिवार को शहर में 7,897 नए मामले आए थे और 39 लोगों की मौत हुई। इस बीमारी की चपेट में आने वाले लोगों की सख्ंया बढ़कर 10.21 प्रतिशत हो गई है।

दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 8,521 मामले आए थे और 39 लोगों की मौत हुई थी। उस दिन इस साल एक दिन में पहली बार 8,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए थे। अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। यदि मरीजों की संख्या बढ़ती रही और अस्पतालों में बेड कम पड़ गए तो लॉकडाउन लगाना मजबूरी होगी।