Weather Update : दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में गरज के साथ बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में शुक्रवार को गरज के साथ बारिश हुई। शहर में अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया , जो मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक था।

मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि सापेक्षिक आर्द्रता 95 प्रतिशत से 44 प्रतिशत के बीच रही।

मौसम विज्ञानियों ने शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बहुत हल्की बारिश और गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 और 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

First Published on: February 25, 2022 10:03 PM
Exit mobile version