एक साहसिक और सोचने पर मजबूर करने वाले सोशल एक्सपेरिमेंट ने दिल्ली में विशेष रूप से रात के समय महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी वास्तविकताओं को उजागर किया है। एक लोकप्रिय यूट्यूब चैनल जीआरसी स्टोरीज की विशेष शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री “Delhi After 2 AM” ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। यह वीडियो दर्शकों को रात के समय दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं की चुनौतियों की वास्तविक और बिना फिल्टर वाली दुनिया में ले जाता है।
रात 2 बजे के बाद दिल्ली में अकेली लड़की की चुनौती
इस डॉक्यूमेंट्री की मुख्य कहानी रात 2 बजे के बाद दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में अकेले चलने वाली लड़की के सामने आती चुनौतियों के बारे में है। अकेली साहसी लड़की जिन क्षेत्रों में जाती है, उनमें महिला सुरक्षा के मामले में दिल्ली के कुछ सबसे कुख्यात स्थल भी शामिल हैं। वीडियो हमें यह दिखाता है कि महिलाएं किन-किन खतरों का सामना करती हैं। लेकिन यह एक्सपेरिमेंट सिर्फ नकारात्मक पहलुओं को नहीं दिखाता। यह कुछ पॉजिटिव और सहायक शख्स से भी मुलाकात करता है, जो रास्ते में अकेली लड़की की मदद करते हैं।
महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री में सीधा संदेश
वीडियो में दिखता है कि महिलाओं के लिए इस मुश्किल समय में भी आशा और दया का अस्तित्व है। दिल्ली जैसे शहर में, जहां महिलाओं को असुरक्षित माना जाता है, वहां भी इंसानियत की चमक मौजूद है। इंटरनेशनल विमेंस डे के मौके पर जीआरसी स्टोरीज चैनल महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री में संदेश देता है कि हमेशा सुरक्षा की मांग करने की बजाय, समाज को महिलाओं को मजबूत, आत्मनिर्भर और किसी भी खतरे से निपटने के लिए सक्षम बनाना चाहिए।
अकेली महिलाएं रात में बाहर क्यों नहीं जा सकतीं?
जीआरसी स्टोरीज के शो के निर्माता और ओम्ब्रे मीडिया के निदेशक अंकुर गौरव इस साहसिक कदम के बारे में कहते हैं, “Delhi After 2 AM सीरीज के जरिए हम उन वास्तविकताओं का सामना करना चाहते थे जिनका महिलाएं हर दिन सामना करती हैं। अकेली महिलाएं रात में बाहर क्यों नहीं जा सकतीं? हम सिर्फ जागरूकता बढ़ाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं, हम बातचीत के मुद्दे को बदलना चाहते हैं. एक ऐसी दुनिया चाहिए, जहां महिलाएं सिर्फ सुरक्षा व्यवस्थाओं पर निर्भर न हों, बल्कि अपनी सुरक्षा खुद कर सकें। उम्मीद है कि यह डॉक्यूमेंट्री एक बड़े सांस्कृतिक बदलाव को प्रेरित करेगी।
केवल जागरूकता बढ़ाने की जगह असली समाजिक परिवर्तन
Delhi After 2 AM सीरीज़ ने सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ ही महिलाओं के अधिकारों, सशक्तिकरण और बदलाव की आवश्यकता के बारे में महत्वपूर्ण बहस छेड़ दी है। वायरल वीडियो महिलाओं के किसी भी अनजाने डर का मुकाबला करने के सबसे असरदार तरीके पर रोशनी डालता है, ताकि लोग खुलकर इस पर चर्चा कर सकें। डॉक्यूमेंट्री सीरीज महिलाओं के सामने आने वाली कठिनाइयों पर गहरी नजर डालता है और एक ऐसा माहौल बनाने का सुझाव देता है जहां महिलाएं बिना किसी डर के अपनी ताकत और सुरक्षा का एहसास कर सकें। साथ ही केवल जागरूकता बढ़ाने की जगह असली समाजिक परिवर्तन को प्रेरित किया जा सके।