राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘लोकतंत्र मज़बूत करने के लिए बांटने वाली ताक़तों के विरुद्ध अपना वोट ज़रूर डालें। जय हिंद!’’
लोकतंत्र मज़बूत करने के लिए बाँटने वाली ताक़तों के विरुद्ध अपना वोट ज़रूर डालें।
जय हिंद!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 27, 2021
असम में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 47 सीटों के लिए शनिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। राज्य की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में मतदान होना है।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 30 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। राज्य में आठ चरणों में मतदान होना है।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आरंभ होने के बाद शनिवार को मतदाताओं का आह्वान किया कि वे लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए ‘बांटने वाली ताकतों के विरूद्ध’ वोट करें।