WEATHER UPDATE : दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना, सापेक्षिक आर्द्रता 89 प्रतिशत दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस बना रहा जो इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक है।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस बना रहा जो इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने बताया कि सापेक्षिक आर्द्रता 89 प्रतिशत दर्ज की गयी। दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहेगा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़े के अनुसार सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) संतोषजनक श्रेणी में दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

First Published on: September 20, 2021 12:59 PM
Exit mobile version