WEATHER UPDATE: दिल्ली में हुई हल्की बारिश, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी

दिल्ली में ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बृहस्पतिवार सुबह हल्की बारिश हुई। पश्चिमी विक्षोभ ने उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली। दिल्ली में ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बृहस्पतिवार सुबह हल्की बारिश हुई। पश्चिमी विक्षोभ ने उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आसमान में बादल छाए रहने से शहर के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। राजधानी का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।

उन्होंने बताया कि आसमान में बादल छाए रहने की वजह से पृथ्वी से परावर्तित होने वाली अवरक्त किरणों में कुछ बादलों के कारण वापस आ जाती हैं, जिससे धरती गर्म होती है।

सफदरजंग वेधशाला ने सुबह आठ बजे तक 0.5 मिमी बारिश दर्ज की। वहीं लोधी रोड मौसम स्टेशन ने 0.2 मिमी बारिश दर्ज की। शुक्रवार को भी हल्की बारिश होने की की संभावना है।

न्यूनतम तापमान अगले तीन दिन तक सामान्य स्थिति में ही बने रहने की संभावना है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किय गया। वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।

First Published on: February 4, 2021 2:14 PM
Exit mobile version