WEATHER UPDATE : दिल्ली में सुबह मौसम सुहावना, हल्की बारिश की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सुबह मौसम सुहावना रहने के साथ ही 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सुबह मौसम सुहावना रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम, 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, हवा में आर्द्रता का स्तर 82 प्रतिशत दर्ज किया गया। विभाग ने दिन में बादल छाए रहने के साथ ही गरज के साथ छींटे पड़ने और हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। शहर में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

First Published on: September 17, 2021 11:19 AM
Exit mobile version