WEATHER UPDATE: दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में मानसून के आगमन को लेकर परिस्थितियां अनुकूल हैं।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में मानसून के आगमन को लेकर परिस्थितियां अनुकूल हैं।

दिल्ली में रविवार को भी बहुप्रतीक्षित मानसून का इंतजार जारी रहा। मौसम विभाग ने बताया कि शहर में सुबह हवा में नमी रही और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा जबकि अधिकतम तापमान के 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया, ‘‘दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ भागों के ऊपर दक्षिण पश्चिम मानसून के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।’’ सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 74 प्रतिशत थी।

आईएमडी की वैज्ञानिक सुनीता देवी ने रविवार को कहा था कि 12 जुलाई को सुबह साढ़े आठ बजे के आकलन के आधार पर सोमवार के दोपहर के बुलेटिन में मानसून आगमन की घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया कि मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश की सूचना के आधार पर मानसून के शुरुआत की घोषणा की जाती है।

First Published on: July 12, 2021 12:15 PM
Exit mobile version