WEATHER UPDATE : दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस, हल्की बारिश की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही हल्की बारिश होने का भी अनुमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह सापेक्ष आर्द्रता 90 प्रतिशत दर्ज की गई। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।

सफदरजंग वेधशाला में सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे से मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 3.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। विभाग ने कहा कि आज हल्की बारिश हो सकती है और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

First Published on: September 14, 2021 2:05 PM
Exit mobile version