WEATHER UPDATE : दिल्ली में सुबह उमस रही, हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली में न्यूनतम तापमान साल के इस मौसम के लिए सामान्य 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नई दिल्ली। दिल्लीवासियों की शुक्रवार सुबह की शुरुआत उमस भरे मौसम के साथ हुई और न्यूनतम तापमान साल के इस मौसम के लिए सामान्य 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 84 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों ने कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ छीटें पड़ने के साथ ही बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

First Published on: August 6, 2021 1:41 PM
Exit mobile version