WEATHER UPDATE : दिल्ली में आसमान में आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षित आर्द्रता 64 फीसदी दर्ज की गई।

नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार की सुबह खुशगवार रही और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के लिहाज से सामान्य है।

मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षित आर्द्रता 64 फीसदी दर्ज की गई, साथ ही जानकारी दी गई कि दिल्ली में आसमान में दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के इर्दगिर्द बना रह सकता है।

ऐसे में माना जा रहा है कि दिल्ली वालों के लिए 15 अगस्त का जश्न तपिश भरा रह सकता है। वहीं मौसम विभाग की ओर से जारी एक सूचना के अनुसार यहां का मॉनसून ‘ब्रेक फेज’ में चला गया है, जिसकी वजह से दिल्ली में अगले 5 से 6 दिनों तक बारिश नहीं होगी। वहीं बारिश नहीं होने की वजह से यहां का अधिकतम तापमान एक या दो डिग्री बढ़ सकता है।

First Published on: August 14, 2021 12:40 PM
Exit mobile version