WEATHER UPDATE : दिल्ली में सुबह मौसम रहा सुहावना

दिल्ली में शुक्रवार को सुबह मौसम सुहावना रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम, 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नई दिल्ली। दिल्ली में शुक्रवार को सुबह मौसम सुहावना रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम, 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 93 प्रतिशत रहा। दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है।

इसी के साथ ही मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान के करीब 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इससे पहले बृहस्पतिवार दिल्ली में को अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

First Published on: July 30, 2021 11:40 AM
Exit mobile version