जम्मू में 3 जुलाई से शुरू होने जा रही अमरनाथ यात्रा, रजिस्ट्रेशन के लिए उमड़ी शिव भक्तों की भीड़

जम्मू में 3 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा की करंट रजिस्ट्रेशन के लिए शिव भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। पहलगाम हमले से बेखौफ इन श्रद्धालुओं ने कहा कि इस बार आतंक पर आस्था भारी रहेगी। श्री अमरनाथ जी की यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में बेशक गिरावट देखी गई हो, लेकिन इस यात्रा के लिए सोमवार से शुरू हुई करंट रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए देशभर से शिव भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा है।

इस बार बाबा बर्फानी के पवित्र शिवलिंग के दर्शन करने के लिए जम्मू के रेलवे स्टेशन के बाहर लगाए गए करंट रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भक्त अपनी रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए कहीं घंटे लाइन में लगे। पहलगाम में हुए आतंकी हमले का असर इस बार की अमरनाथ यात्रा की रजिस्ट्रेशन पर भी देखा गया था।

एक अनुमान के मुताबिक इस हमले के चलते बाबा अमरनाथ की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में करीब 10 प्रतिशत की गिरावट आई थी। लेकिन, सोमवार को जैसे ही प्रशासन ने इस यात्रा के लिए करंट बुकिंग की सुविधा खोली लोगों का हजूम बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए उमड़ पड़ा।

मेरठ से आए अरुण कुमार ने कहा कि यहां रजिस्ट्रेशन से पहले व्यवस्था की थोड़ी कमी है, लेकिन उसको दर किनार करके बड़ी संख्या में लोग यहां बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि है भारत की महान स्वाभिमान की यात्रा है और इस यात्रा में शामिल होना अपने आप में गर्व की बात है।

वही, उत्तर प्रदेश से आए कुछ भक्तों ने कहा कि वह सोमवार सुबह करीब 1 बजे से कतार में लगे है। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के बाद भी शिव भक्तों में उत्साह पूरा है। इस बार आतंक पर आस्था भारी रहेगी।

जम्मू प्रशासन ने पहले ही इस बात का ऐलान किया था कि इस यात्रा के लिए ऑन स्पॉट करेंट रजिस्ट्रेशन 30 जून से शुरू होगी। यह रजिस्ट्रेशन करवाने के प्रिया आए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जम्मू कश्मीर प्रशासन और पुलिस ने व्यापक पर इंतजाम किए थे।

First Published on: June 30, 2025 11:16 AM
Exit mobile version