कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में सदस्यता अभियान की शुरुआत की

सदस्यता अभियान शुरू करने का फैसला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हाल ही में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में लिया था।

जम्मू। कांग्रेस ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में सदस्यता अभियान शुरू किया। इस दौरान पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने दावा किया कि लोग बदलाव चाहते हैं क्योंकि भाजपा शासन के सभी मोर्चों पर ‘विफल’ रही है।

सदस्यता अभियान शुरू करने का फैसला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हाल ही में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में लिया था। मीर ने कहा कि सोनिया गांधी ने सभी पदाधिकारियों को राज्यों में बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्देश दिया था।

मीर ने आरोप लगाया कि समाज के सभी वर्गों के लोग शासन में भाजपा के प्रदर्शन और उसकी ‘युवा विरोधी, गरीब विरोधी और जन विरोधी नीतियों’ से पूरी तरह से ऊब चुके हैं।

First Published on: November 25, 2021 9:26 AM
Exit mobile version