देविका नदी परियोजना सद्भाव और एकता का प्रतीक: जितेंद्र सिंह

उधमपुर। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में देविका नदी राष्ट्रीय परियोजना सामूहिक गौरव तथा विश्वास को दर्शाएगी और उत्तर भारत में अपनी तरह की यह पहली परियोजना होगी। एक बयान में यह कहा गया।

कहा कि, संबंधित अधिकारी समाज के सभी वर्गों को विश्वास में लें, चाहे उनकी विचारधारा या राजनीतिक संबद्धता कुछ भी हो, ताकि जब यह परियोजना पूरी हो जाए, तो इसे न केवल देश के अन्य हिस्सों में इसी तरह की अन्य परियोजनाओं के लिए एक आदर्श के रूप में देखा जाए बल्कि इसे सद्भाव एवं एकता की भावना का प्रतीक माना जाय।

जिस तरह से देविका नदी सदियों से इसका प्रतीक रही है। देविका कायाकल्प परियोजना स्थल का निरीक्षण करने के दौरान और उसके बाद हुई बैठक के दौरान मंत्री ने कहा कि वह ऐतिहासिक देविका परियोजना को न केवल आस्था की परियोजना के रूप में बल्कि आम सहमति और समाधान के प्रतीक के रूप में देखते हैं।

First Published on: June 13, 2021 7:38 AM
Exit mobile version