श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के ख्वाजा बाजार इलाके में शुक्रवार को आतंकवादियों ने पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया।
इस हादसे में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। इस जानकारी के बारे में अधिकारियों ने बताया कि नौहट्टा इलाके के ख्वाजा बाजार में तैनात पुलिसकर्मियों पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड से हमला किया।
अधिकारियों के मुताबिक, इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालाकि एक पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गया।









