राजौरी में भाजपा नेता के घर आतंकियों का हमला, एक मासूम की मौत

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता के घर पर आतंकवादियों द्वारा हथगोले से किए गए।

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता के घर पर आतंकवादियों द्वारा हथगोले से किए गए। जिस हमले में गंभीर रूप से घायल तीन साल के एक बच्चे की मौत हो गई।

अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार रात को खांदली इलाके में भाजपा नेता जसबीर सिंह के घर पर हुए हमले में उनके परिवार के सात सदस्य घायल हो गए जिसमें तीन साल का बच्चा वीर भी शामिल था।

वहीं भाजपा ने हमले की कड़ी निंदा की है और पुलिस से इसके लिए जिम्मेदार लोगों को तुरंत गिरफ्तार करने की अपील की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और भाजपा नेता के परिवार ने विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि सिंह को पर्याप्त सुरक्षा नहीं दी गई थी। घटना में सिंह भी घायल हो गए थे। हमले के फौरन बाद, पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने नगर के भीतर और आस-पास तलाश की।

भाजपा के विरष्ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा ने भी जम्मू-कश्मीर के राजौरी में हुए हमले की निंदा करते हुए स्थानीय प्रशासन से इस पर तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया है। इसी के साथ ही उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि पूरी बीजेपी जसबीर सिंह और अन्य घायल लोगों के साथ खड़ी है।

First Published on: August 13, 2021 1:05 PM
Exit mobile version