कश्मीर में आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर किया हमला, दो पुलिसकर्मी शहीद

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में बारामुला जिले के सोपोर शहर में आतंकवादियों ने शनिवार को सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की जिसमें दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए जबकि दो आम नागरिकों की मौत हो गयी तथा कम से कम तीन अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने उत्तर कश्मीर जिले में सोपोर मेन चौक के समीप दोपहर को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस के एक संयुक्त दल पर गोलियां चलाई। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी में दो पुलिसकर्मियो और दो आम नागरिकों की मौत हो गयी। एक पुलिसकर्मी समेत कम से कम तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से घायल पुलिसकर्मी को यहां सेना के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया।

First Published on: June 12, 2021 5:04 PM
Exit mobile version