IIT बॉम्बे में छात्र के सुसाइड के बाद फैसला, बदले जा रहे हॉस्टल रूम के सीलिंग फैन

IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या मामले के बाद अब कॉलेज मैनेजमेंट ने बड़ा फैसला लिया है। सूत्रों की मानें तो IIT मुंबई एडमिनिस्ट्रेशन ने तय किया है कि कमरों में सीलिंग फैन हटाकर वॉल-माउंटेड पंखे लगाए जाएंगे। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि यह फैसला हॉस्टल के प्लान किए गए रेनोवेशन से जुड़ा है। यह फैसला सुसाइड केस से पहले ही ले लिया गया था।

IIT बॉम्बे के डायरेक्टर ने रविवार (20 सितंबर) को स्टूडेंट रिप्रेजेंटेटिव की एक मीटिंग बुलाई थी, जिसमें इन सभी और दूसरी मांगों पर चर्चा हुई। सीलिंग फैन की जगह वॉल-माउंटेड फैन लगाने का फैसला पहले ही हो चुका है और यह सुसाइड केस से जुड़ा नहीं है।

फिलहाल, IIT बॉम्बे के हॉस्टल रूम्स में वॉल-माउंटेड फैन लगाने शुरू कर दिए गए हैं। ये फैन कैंपस में लाए जा चुके हैं। इंस्टीट्यूट सोर्स ने यह स्पष्ट किया है कि पंखे बदलने की प्रक्रिया हॉस्टल के प्लान किए गए रेनोवेशन का हिस्सा है और इसका हाल ही में हुई स्टूडेंट की मौत से कोई लेना-देना नहीं है।

वहीं, IIT बॉम्बे के छात्र प्रतिनिधियों का बयान भी अब सामने आया है। उनका कहना है कि वह किसी भी तरह की चीटिंग या अकादमिक अनुशासनहीनता का समर्थन नहीं करते। साहिल की मौत बेहद दुखद घटना है, जिसने संस्थान की व्यवस्थाओं और प्रक्रियाओं पर विचार करने के लिए मजबूर किया है।

छात्रों प्रतिनिधियों का कहना है कि छात्रों का प्रदर्शन अकादमिक अनुशासनहीनता को सही ठहराने के लिए नहीं था। इसका उद्देश्य लंबे समय से मौजूद संस्थागत समस्याओं को उठाना और मजबूत सुधार की मांग करना था, ताकि भविष्य में किसी छात्र को ऐसी परिस्थितियों का सामना न करना पड़े।

First Published on: September 22, 2026 9:32 AM
Exit mobile version