मुंबई में बढ़ा लॉकडाउन का डर, फिर दिखी यूपी-बिहार जाने की जद्दोजहद

मुंबई में यूपी और बिहार जाने वाली ट्रेनें खचाखच भरने लगी हैं। रोजगार छूटने के डर से लोग कंधे पर पूरी गृहस्थी लादे भागे चले जा रहे हैं।

मुंबई। देश में आई कोरोना की तीसरी लहर ने लोगों के बीच कोहराम मचाना शुरु कर दिया है। मेट्रो शहरों में स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। जिसके चलते एक बार फिर लोगों के बीच लॉकडाउन का डर फिर सताने लगा है।

जिसका असर खासतौर पर देश की अद्यौगिक राजधानी मुंबई में दिखने लगा है, जहां यूपी और बिहार जाने वाली ट्रेनें खचाखच भरने लगी हैं। रोजगार छूटने के डर से लोग कंधे पर पूरी गृहस्थी लादे भागे चले जा रहे हैं। बेबसी की कतारों का कोई अंत नहीं दिखाई दे रहा है। हर किसी को बस  को इस बात की चिंता ट्रेन में जगह पाने की है, ताकि लॉकडाउन से पहले अपनों के बीच पहुंच सकें। सैकड़ों किलोमीटर का वह सफर न करना पड़े, जो पिछले साल कइयों के लिए जानलेवा बन गया था।

कोरोना का विस्फोट, 123 इमारतें सील

मुंबई में भी कोरोना तेजी से फैल रहा है जिसके चलते शहर की 123 इमारतों को सील करना पड़ा। मुंबई में शुक्रवार को कोरोना के 20971 नये मामले दर्ज हुए हैं, वहीं 6 मरीजों की मौत भी हुई है। इसके अलावा 1395 कोरोना मरीज अब भी अस्पतालों में भर्ती हैं।

First Published on: January 8, 2022 1:02 PM
Exit mobile version